फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कोहरे व गलन के आगे धूप रही बेअसर

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जनपद में शुक्रवार को भी धूप निकली फिर भी ठंडी हवाएं चलती रहीं। इससे लोगों को सर्दी से कोई खास राहत नहीं मिली। सुबह भी सड़कों पर घना कोहरा छाया रहा। करीब 10 बजे के बाद निकली धूप से लोगों को मामूली राहत जरूर मिली। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दो दिनों तक ठंड और कोहरे का प्रभाव बढ़ सकता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से शनिवार और रविवार के लिए घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दिनभर धूप के साथ हल्की सर्द हवाओं ने गलन का अहसास करवाया। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती घेरा बन गया है। इसकी वजह से नमी बढ़ रही है।
शीतलहर के कारण रात का पारा और नीचे गिर सकता है। आसमान साफ होने पर दिन में धूप नरम रहेगी लेकिन सुबह और शाम को कोहरा और धुंध घनी हो जाएगी। कोहरा और ठंड के मद्देनजर रबी की फसलों में हल्की सिंचाई कर नमी बनाए रखें। इसके साथ ही पशुओं को खुले में न बांधें। पशु बाड़ों की खिड़कियों पर जूट के परदे डाल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें