फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू की रोकथाम गांव-गांव कराया जाए छिड़काव

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान मजदूर दलित संगठन भारत ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें कहा गया कि डेंगू से लगातार मौत हो रही है। इसकी रोकथाम के लिए गांव व शहरी क्षेत्रों में दवा का छिड़काव व दवा मुफ्त दिए जाने की मांग की। दूसरी ओर नहरों में पानी न आने के कारण रबी की फसल प्रभावित होने पर चिंता जताई।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में आयोजित पंचायत के बाद किसानों ने डीएम जेबी सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें जनपद में फैल रहे डेंगू बुखार पर चिंता व्यक्त की। बताया कि स्वास्थ्य विभाग इस रोग को फैलने से रोकने में नाकाम रहा है।
किसानों ने कहा कि इस डेंगू बुखार को रोकने के लिए ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में मच्छरों की रोकथाम के लिए एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया जाए। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग से डेंगू से पीड़ित व्यक्तियों की जांच एवं दवा मुफ्त दी जाए।
विज्ञापन

किसानों ने रबी की फसल पर चिंता जताते हुए कहा कि नहरों में पानी न होने के कारण खेतों में सिंचाई नहीं हो पा रही है। विद्युत विभाग पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। इस मामले में जांच कर कार्रवाई करने की मांग की गई।
पुलिस ने फर्जी एनकाउंटर में पुष्पेंद्र यादव को मार दिया। इस मामले के दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। धान की खरीद में उचित रेट न मिलने की शिकायत की।
इस पंचायत में प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम सिंह कुशवाहा, प्रदेश महासचिव राजेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष नरेशचंद्र गोयल, जिला उपाध्यक्ष राधाकृष्ण दिवाकर, बृजबिहारी, यातेंद्र यादव, मिथलेश कुमार सविता, संजय सविता, कुंती देवी, रामजीवन दोहरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें