ईकरी में क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन करते पूर्व विधायक सिद्घार्थ शंकर। संवाद
- फोटो : ETAWAH
बकेवर। ग्राम ईकरी में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन भरथना से पूर्व विधायक डॉ. सिद्धार्थ शंकर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। जैतपुरा की टीम ने उद्घाटन मैच जीता। शिवम मैन आफ द मैच रहे।
उद्घाटन मैच नबादा बहादुर व जैतपुरा की टीम के बीच हुआ। नवादा की टीम के कप्तान विपिन सिंह व जैतपुरा की टीम के कप्तान आशु तिवारी ने हाथ मिलाया। इमसें नवादा की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 102 रन बनाए थे। खिलाड़ी सौरभ ने 40 रन बनाए। जैतपुरा की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित ओवर में 103 रन बनाकर मैच जीत लिया। जैतपुरा की टीम से खिलाड़ी शिवम ने नाबाद रहते हुए 38 रन बनाए। शिवम को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर उनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा डॉ. गोविंद मोहन तिवारी, पूर्व प्रधान नदगवा गिरिंद चौहान, भाजपा नेता कुलदीप चौहान, मंडल उपाध्यक्ष पवन तिवारी, मोनू तिवारी बसैया हार, पिंटू शुक्ला गुरुदेव, रवि त्रिपाठी उपस्थित रहे ।।