फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के बागी संटू गुप्ता को बसपा ने बनाया प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बृहस्पतिवार को शाम जिले की राजनीति में बड़ा परिवर्तन सामने आया। सपा के टिकट पर पिछला विस चुनाव लड़े पूर्व चेयरमैन कुलदीप गुप्ता संटू ने सपा से बगावत कर दी।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने सपा छोड़ने का एलान किया। इसके ठीक एक घंटे बाद ही बसपा जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह जाटव के समक्ष बसपा ज्वाइन की।
बसपा में शामिल होने के बाद जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह ने संटू को इटावा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित करने की जानकारी दी। कहा कि सपा में रहते हुए उन्होंने पार्टी के साथ पूरी वफादारी के साथ काम किया।
कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की राजनीति में बहुत फर्क है। नेेताजी सबको साथ बैठाकर समझाते थे। अखिलेश चार दिनों से उन्हें मिलने का समय ही नहीं दे रहे थे।
विज्ञापन

संगठन में ऐसी हिटलरशाही नहीं चलती। उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ने का मौका नहीं दिए जाने का कोई कारण भी नहीं बताया। वे जनता के सुख-दुख में पहले भी भागीदार रहे और आगे भी रहेंगे।
इसके बाद बसपा जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह जाटव ने कुलदीप गुप्ता संटू को बसपा की सदस्यता दिलाई। कहा कि बहन मायावती ने संटू गुप्ता को इटावा विधानसभा का प्रत्याशी घोषित किए जाने की जानकारी दी।
कहा कि पार्टी कार्यकर्ता बहन जी के आदेश का पालन करके पूरे मनोयोग से चुनाव में जुटेंगे। इटावा जिले की तीनों सीटों पर बसपा को जीत दिलाएंगे। उन्होंने बसपा में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें