भरथना। समाजवादी पार्टी ने पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का को इटावा-फर्रुखाबाद स्थानीय निकाय विधान परिषद क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया है। कक्का 10 फरवरी को फर्रुखाबाद में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
पूर्वमंत्री विनोद कुमार यादव ने बताया कि वह पार्टी हाईकमान के निर्देश पर सुबह 11 बजे नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उन्होंने इटावा, औरैया, कन्नौज व फर्रुखाबाद जनपद के पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के अलावा समस्त ग्राम प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्यों, सभासदों सहित चेयरमैन व ब्लॉक प्रमुख आदि से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। संवाद