फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: जनकल्याण मेले में सन्नाटा, अधिकारियों पर प्रचार न करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ब्लॉक स्तर पर लगाए गए जनकल्याण मेले में रविवार को सन्नाटा पसरा रहा। कार्यक्रम में लोग न देखकर भाजपा नेता बिफर पड़े। उन्होंने ब्लॉक स्तर के अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एवं प्रभारी के रूप में पूर्व विस प्रत्याशी विवेक कुमार शाक्य ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने ब्लॉक प्रशासन की व्यवस्थाओं को लेकर शिकायतें रखीं। पूर्व मंडल अध्यक्ष राहुल राज वर्मा ने कहा कि जनकल्याण के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में प्रशासन की भारी लापरवाही और अव्यवस्था देखने को मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि जिम्मेदार अधिकारी शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों में केवल खानापूर्ति कर रहे हैं। मंडल अध्यक्ष दीपक नंदन जाटव ने कहा कि ब्लॉक परिसर में आयोजित पार्टी के कार्यक्रमों में मूलभूत व्यवस्थाएं भी ठीक से नहीं की जाती हैं। भाजपा जिला मंत्री संजू बाबू शाक्य और जितेंद्र पाल ने कहा कि क्षेत्र के किसानों, ग्रामीणों और संभावित लाभार्थियों को मेले की पर्याप्त जानकारी नहीं दी गई, जिसके कारण लोगों की सहभागिता कम रही। कार्यक्रम प्रभारी विवेक कुमार शाक्य ने शिकायतों का संज्ञान लेते हुए व्यवस्थाओं में सुधार का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें