फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षकों की हड़ताल से केंद्रों पर सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा/जसवंतनगर। इटावा में विपणन निरीक्षक और चंदौली में एक अधिकारी से हुई अभद्रता के चलते खाद्य विभाग के विपणन अधिकारी हड़ताल पर चले गए हैं।
विज्ञापन

खरीद केंद्रों पर समस्याओं के चलते भी विपणन अफसरों, कर्मियों बेमियादी हड़ताल की घोषणा की। हड़ताल से जिले के सभी खरीद केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा।
धान किसान शुक्रवार को जब खरीद केंद्रों पर धान लेकर पहुंचे तो वहां हड़ताल से सन्नाटा पसरा हुआ था। केंद्रों पर पहुंचे कई किसान धान वापस ले गए, लेकिन कई ने आढ़तियों को औने-पौने दामों पर बेच दिया।
यूपी फूड एंड सिविल सप्लाइज इंस्पेक्टर आफिसर एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष विजय करण ने बताया कि धान खरीद में नित्य नए प्रयोगों के कारण केंद्रों पर पैदा हुई समस्याओं के विरोध में कार्य बहिष्कार का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को इटावा में खाद्य विभाग के 10 केंद्र और पीसीएफ के खरीद केंद्र पूरी तरह से बंद रहे। बताया कि जब तक उनकी मांगें नहीं मान ली जातीं हैं, तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगे।
उधर जिला खाद्य विपणन अधिकारी संतोष पटेल ने बताया कि कुछ जगहों पर कर्मचारियों से अभद्रता की गई। मानक के अनुरूप धान न होने के बाद भी दबाव बनाने और धमकी देने के मामले आने पर ज्ञापन दिया गया था।
विज्ञापन

खरीद केंद्र के कर्मचारियों ने सुरक्षा की मांग रखी थी। उच्च स्तर पर इन सभी की मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया गया है। इन सभी को खरीद केंद्र सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें