फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेगे 13 निशानेबाज

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। 64वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में एकलव्य शूटर्स एकेडमी के 13 निशानेबाज उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और दिल्ली में होगी।
विज्ञापन

एकलव्य शूटर्स एकेडमी के संचालक और कोच राहुल तोमर ने बताया कि उनका लक्ष्य प्रतिवर्ष जिले से कम से कम 10 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शामिल करवाना है। इस साल एकेडमी की ओर से 13 निशानेबाज राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शामिल हो रहे हैं। जिसमें एयर राइफल में सौरभ शाक्य, पंकज अटल, गौरव दीक्षित , प्रेमपाल, दीपेंद्र, विकास, वर्षा भदौरिया, रितु प्रतिभाग करेंगे। 22 बोर 50 मीटर राइफल में वर्षा, ऋतु, बीनू तथा विकास प्रतिभाग करेंग।
वहीं दिल्ली में आयोजित एयर पिस्टल की प्रतिस्पर्धाओं में रवि कुमार, अभिषेक यादव और विवेक प्रतिभाग कर रहे हैं। कोच हिमांशु सैनी ने बताया कि अगले सत्र के लिए 10 नए खिलाड़ियों का चयन इस प्रतियोगिता के समापन के बाद किया जाएगा। रविन्द्र चौहान, श्वेता चंदेल, संदीप शुक्ला ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें