फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल ने की योगी की तारीफ: बोले- मुख्यमंत्री तो ईमानदार हैं पर नौकरशाही में व्याप्त है भ्रष्टाचार

Sat, 31 Jul 2021 07:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

प्रसपा प्रमुख शनिवार सुबह ताखा की नई सीएचसी का मुआयना करने पहुंचे थे। यहां आयोजित समारोह में उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान से हटकर कहा सभी लोग वैक्सीन जरूर लगवाएं। यह सुरक्षित है, जिन लोगों ने वैक्सीन लगवाई है यदि उन्हें कोरोना हुआ भी तो उसका असर ज्यादा नहीं हुआ।
विज्ञापन
शिवपाल व मुख्यमंत्री योगी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने शनिवार को इटावा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तो ईमानदार हैं पर नौकरशाही में भ्रष्टाचार व्याप्त है। जनता परेशान पर चुप है। इसका जवाब वह चुनाव में देगी।
विज्ञापन


प्रसपा प्रमुख शनिवार सुबह ताखा की नई सीएचसी का मुआयना करने पहुंचे थे। यहां आयोजित समारोह में उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान से हटकर कहा सभी लोग वैक्सीन जरूर लगवाएं। यह सुरक्षित है, जिन लोगों ने वैक्सीन लगवाई है यदि उन्हें कोरोना हुआ भी तो उसका असर ज्यादा नहीं हुआ।

वह खुद भी वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके हैं। उन्होंने कहा प्रदेश में भ्रष्टाचार फैला हुआ है। इसकी शिकायत उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर की थी। कहा था आप तो ईमानदार हैं, लेकिन नौकरशाही में भ्रष्टाचार फैला हुआ है। प्रसपा प्रमुख ने कहा कि ताखा क्षेत्र में भी कई अधिकारी बिना पैसे लिए काम नही करते हैं।
विज्ञापन


ताखा के तहसीलदार और लेखपाल भी बिना पैसे लिए काम नहीं करते हैं। उन्होंने समारोह में मौजूद एसडीएम सत्यप्रकाश मिश्रा से कहा आप तो सही हैं, लेकिन तहसीलदार को भी सही करें। चेतावनी देते हुए कहा कि जनता का आर्थिक शोषण बंद नही हुआ, तो वह खुद तहसील पर क्षेत्र की जनता के साथ धरने पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन

चाहे फिर जेल ही क्यों न जाना पड़े, लेकिन वह जनता के हितों की लड़ाई नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के एसडीओ क्षेत्र में लोगों का शोषण कर रहे हैं, वह भी अपनी आदत सुधार लें अन्यथा वह मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शिकायत करेंगे। प्रसपा प्रमुख ने अपनी विधायक निधि से बनी पांच सड़कों का लोकार्पण भी किया

सरकार में आए तो ढाई सौ यूनिट बिजली मुफ्त देंगे
उत्तर प्रदेश में गैर भाजपा राजनीतिक दलों की जरूरत समय की पुकार है। ऐसे दलों को आपसी मतभेद छोड़कर एक मंच पर आ जाना चाहिए, तभी जनता की आकांक्षाओं को पूरा करना संभव हो सकेगा। अगर हम सरकार में आए, तो 250 यूनिट बिजली फ्री कर देंगे।

यह बातें प्रसपा प्रमुख ने जसवंत नगर में सीएचसी का निरीक्षण व विकास कार्यों की पट्टिकाओं का लोकार्पण करने के बाद कही। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में जिधर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी होगी, वहीं सरकार बनेगी। उन्होंने अपनी विधायक निधि से सीएचसी जसवंतनगर को 20 लाख रुपये मरीजों की जरूरत का सामान खरीदने के लिए दिए। इससे पहले उन्होंने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की आठ शिला पट्टिकाओं का लोकार्पण स्वास्थ्य केंद्र परिसर में किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें