गांव नगला नवल में आग से जली गेहूं की फसल। संवाद
- फोटो : ETAWAH
सैफई। हाईटेंशन लाइन टकराने से निगली चिंगारी से गेहूं के खेत में आग लग गई। ग्रामीण जब तक आग बुझाते तब तक किसान की सात बीघा फसल जलकर राख हो गई।
थाना क्षेत्र के गांव नगला सेऊ के पास किसान पंचीलाल के खेतों के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन के तार तेज हवा चलने पर आपस में टकरा गए। तार टकराने से निकली चिंगारी गेहूं की फसल पर जा गिरी। इससे सूखी फसल में आग लग गई। आग से किसान की सात बीघा फसल जल गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाई।
आग की सूचना एसडीएम ज्योत्सना बंधु को दी गई। उन्होंने संबंधित लेखपाल को मौके पर भेजा। पीड़ित किसान ने बताया कि सात बीघा जमीन गांव हैवरा निवासी रणवीर से बंटाई पर ली थी। आग ने उसकी मेहनत पर पानी फेर दिया।