फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल चोरी करने के मामले में सात आरोपी गिरफ्तारी

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
भरथना (इटावा)। एचपीसीएल की पाइपलाइन से तेल चोरी करने वाले सात बदमाशों को पुलिस ने रविवार रात दबोच लिया। दो बदमाश भाग निकले। बदमाशों के पास से एक कार, दस केवीए का मिनी विद्युत ट्रांसफार्मर, छोटी वेल्डिंग मशीन और तीन केबल और अन्य सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी जय प्रकाश ने सिंह ने बताया कि रविवार रात मुखबिर ने सूचना दी कि बुटहर संपर्क मार्ग पर अन्हैया नदी के पास कार से संदिग्ध लोग घूम रहे हैं। भरथना थाना प्रभारी केएल पटेल और स्वाट टीम के प्रभारी अनिल कुमार विश्वकर्मा ने फोर्स के साथ करीब 12:30 बजे संदिग्धों की घेराबंदी कर ली।
पुलिस ने कार में सवार औरैया जिले के एरवा कटरा थाना क्षेत्र के नगला बैस निवासी आकाश उर्फ अपाचे उर्फ देवा, रिंकू, मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र के गांव कनयूपुर निवासी आनंद शर्मा, जय सिंहपुर, अंकुर उर्फ सीटू, पंकज कुमार उर्फ पिंकू, कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र के चढरुआ निवासी प्रदीप कुमार और जसवंतनगर थाना क्षेत्र के गांव जैनपुर निवासी सनी को पकड़ लिया। मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र के जय सिंहपुर निवासी पिंकी उर्फ अरुण और ऊसराहार थाना क्षेत्र के गांव टिपटिया निवासी निरजीव भाग निकले। एसएसपी ने बताया कि कार में पकड़े गए लोग एचपीसीएल पाइपलाइन से तेल चोरी करते थे।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाशों ने 29 मई रेवाड़ी-कानपुर पाइपलाइन के चैनेज नंबर 337 के पास क्लैंप लगाकर तेल चोरी करने का प्रयास किया था। एचपीसीएल के डीजीएम ए.भट्टाचार्या ने इसके पहले भरथना थाने में तेल चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

एचपीसीएल के डीजीएम को बरामद किया सामान दिखाते एसएसपी जय प्रकाश सिंह। संवाद- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें