फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की प्रेरणा से बनीं असिस्टेंट कमांडेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। भारत-तिब्बत सीमा बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) की नवनियुक्त असिस्टेंट कमांडेंट दीक्षा ने कहा कि इस सेवा में जाने की प्रेरणा उन्हें इंस्पेक्टर पिता कमलेश कुमार से मिली। वह 32 साल से आईटीबीपी में बतौर इंस्पेक्टर नौकरी कर रहे हैं। इस समय वह पिथौरागढ़ में तैनात हैं।
विज्ञापन

दीक्षा ने बताया कि उनकी शुरुआती शिक्षा मसूरी में हुई। नई दिल्ली में इंजीनियरिंग करने के बाद यूपीएससी सेवा में चयन हुआ, लेकिन यह रास नहीं आया। पिता की तरह देश सेवा करने की हसरत रही और प्रयास करने के बाद सफलता मिली। पिता ने कभी उन्हें यह अहसास नहीं होने दिया कि वह बेटी हैं। आज वह जिस मुकाम पर हैं, उसकी प्रेरणा और सहयोग माता-पिता से मिला।
पिता कमलेश कुमार ने कहा बेटी को मिली कामयाबी को जिंदगी भर नहीं भूल सकते। बेटी पर बेहद गर्व है। बताया कि उनका बचपन संघर्ष से जूझता रहा। आईटीबीपी में जाना सौभाग्य रहा। वह जो न कर सके उसे बेटी दीक्षा ने कर दिखाया। बेटियां किसी से कम नहीं हैं। बेटियों का जो मन करे उन्हें करने दिया जाए, ताकि बेटियां आगे बढ़ती रहें। मां ऊषा देवी ने कहा कि दीक्षा ने पूरे परिवार का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।
विज्ञापन

दीक्षा को मिली इस बड़ी कामयाबी से इटावा के लोग खुश हैं। इस छोटे से जिले की एक बेटी के देश की सीमा की रखवाली करने की जिम्मेदारी करने से लोगों का सीना गर्व से ऊंचा हो गया है। दीक्षा के गांव पछायगांव के अलावा शहर की विकास कालोनी के लोगों में हर्ष व्याप्त है। मंगलवार को दीक्षा का विकास कालोनी स्थित लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल में प्रधानाचार्य नेहा शाक्य चंद्रा ने स्वागत व सम्मान किया। इस दौरान स्कूल के डायरेक्टर डा. मंजेश कुशवाहा भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें