फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास खंडों में एसडीएम बने प्रशासक

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बुधवार मध्य रात्रि से जिले के आठ विकास खंडों के ब्लॉक प्रमुखों कार्यकाल समाप्त हो गया। उनकी विदाई के बाद अब डीएम श्रुति सिंह ने आठों विकास खंडों में एसडीएम को प्रशासक नियुक्त कर दिया है। अब ब्लॉकों का कामकाज प्रशासन बने एसडीएम ही देखेंगे।
विज्ञापन

डीएम के मुुताबिक एसडीएम सदर सिद्धार्थ को बढ़पुरा और बसरेहर, एसडीएम भरथना नम्रता सिंह को भरथना और महेवा, एसडीएम चकरनगर सत्यप्रकाश मिश्रा को चकरनगर, एसडीएम ताखा सत्यप्रकाश को ताखा, एसडीएम सैफई हेम सिंह को सैफई और एसडीएम जसवंतनगर ज्योत्सना बंधु को जसवंतनगर का प्रशासक नियुक्त किया गया है।
ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल 17 मार्च को मध्यरात्रि से समाप्त हो चुका है। जिला पंचायत, ग्राम पंचायत के बाद क्षेत्र पंचायतें भी प्रशासनिक नियंत्रण में चली गई हैं। डीेएम ने सभी प्रशासकों को अपने अपने दायित्वों का निर्वहन नियमानुसार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें