इटावा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म फार्म नंबर एक पर उपस्थित आगरा मंडल के अधिकारी
- फोटो : ETAWHA
इटावा। उत्तर मध्य रेलवे आगरा मंडल के तहत आने वाली उदी- बाह को भांडई जंक्शन (आगरा) तक जोड़ने वाली रेलवे लाइन के इलेक्ट्रिफिकेशन कार्य का रेलवे के संरक्षा आयुक्त लतीफ खान ने शुक्रवार को मुआयना किया। वह इटावा जंक्शन से भांडई तक गए।
आगरा रेलवे मंडल के डिवीजनल कार्मिशयल मैनेजर आशुतोष सिंह ने बताया कि उदी से भांडई तक का रेलवे ट्रैक आगरा मंडल में आता है। यह सिंगल लाइन है। अभी इस पर डीजल इंजन वाली ट्रेन चलती है। ओएचई (ओवर हेड इलेक्ट्रिक लाइन) पड़ चुकी है।
नया पैरामीटर सही होने पर सीआरएस (आयुक्त रेलवे सरंक्षा) निरीक्षण किया है। अंतिम रिपोर्ट ओके रही, तो ट्रैक पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। ट्रैक पर ट्रेन का ट्रायल किया जा चुका है। योजना पूरी होने के बाद ट्रैक पर ट्रेनों की संख्या भी बढ़ेगी। कुछ ट्रेनों को डायवर्ट कर चलाया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान आगरा मंडल के डीआरएम सुशील कुमार श्रीवास्तव व आगरा मंडल के सभी अधिकारी इस मौके पर इटावा आए थे। आगरा मंडल के पीआरओ एसके श्रीवास्तव ने बताया सीआरएस का निरीक्षण ठीक रहा है। अंतिम सर्टिफिकेट मिलने के बाद जल्द ही इस ट्रैक पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें का संचालन शुरू हो जाएगा।