जसवंतनगर। बेसिक स्कूलों के बच्चों के अभिभावकों के खाते में ड्रेस, जूते, बस्ता, स्वेटर आदि के लिए 1100 रुपये शीघ्र ही भेजे जाएंगे। यह जानकारी मिशन प्रेरणा के तहत विद्यालय प्रबंध समिति की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी जसवंतनगर प्रवीन कुमार ने दी।
जिला समन्वयक प्रशिक्षण ज्ञानेंद्र सिंह ने विद्यालय में बच्चों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य हिंदू विद्यालय राजेंद्र सिंह यादव, ग्राम प्रधान बलरई मनीष जाटव, ग्राम प्रधान धनुवां बबलू, ग्राम प्रधान हजरतपुर नेत्रपाल शाक्य आदि मौजूद रहे। (संवाद)