फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में टॉप-20 में शामिल छात्र-छात्रा के नाम से बनेगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटर की टॉपर सूची में आने वाले छात्र-छात्राओं को प्रदेश सरकार तोहफा देने जा रही है। जिले के तीन टॉपर्स के गांव तक पक्की सड़क बनेगी। इन सड़कों का नाम भी इन्हीं टॉपर्स पर होगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी जेबी सिंह ने बताया कि लोक निर्माण विभाग से तीनों टॉपर्स के गांवों की सड़क का सर्वे कराया गया है। सर्वे जे आधार पर इस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा जाएगा।
अर्चना मेमोरियल इंटर कॉलेज के अर्पित यादव एवं मां नारायनी इंटर कॉलेज की दीपिका ने हाईस्कूल में प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किया। अर्पित बसरेहर के रंजीतपुरा एवं दीपिका जसवंतनगर के झलोखर गांव की रहने वाली हैं। दोनों के गांव तक पक्की सड़क बनेगी।
विज्ञापन

इकदिल संवाद प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे की रहने वाली छात्रा अनम ने प्रदेश में टॉप-20 में स्थान बनाया है। वह अर्चना मेमोरियल इंटर कॉलेज की छात्रा है। शासन के निर्देश के अनुसार प्रदेश में टॉप-20 में शामिल छात्र-छात्राओं के नाम से उनके घर को जाने वाली रोड उनके नाम से पक्की बनाई जाएगी।
गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय से एक टीम अनम के पिता मो. अबरार हुसैन से मिलने पहुंची। उनके साथ लोक निर्माण विभाग के कुछ कर्मचारी भी साथ आए थे। टीम ने उन्हें बताया कि छात्रा अनम के नाम आरसीसी सड़क बनवाने का प्रस्ताव आया है, क्योंकि अनम ने प्रदेश में 18वां स्थान पाया है।
यह सुनकर अनम व उसके पिता बहुत खुश हुए। अनम के पिता मो. अबरार हुसैन इकदिल में ही बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। उनके तीन बेटियां हैं। उन्होंने बताया कि अनम की सफलता पर वे काफी खुश हैं।
विज्ञापन

बेटी ने उनका नाम गर्व से ऊंचा कर दिया। वह बेटी को डॉक्टर बनाने की अभिलाषा रखते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें