फोटो संख्या 10 भरथना में रात के अंधेरे में घर की छतों पर उछलकूद करता कवरबिज्जू
- फोटो : ETAWHA
कस्बा में इन दिनों घरों की छतों पर घूम रहे कवर बिज्जू के आतंक से लोग दहशत में हैं। मोहल्लेवासियों ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर वन विभाग के सहयोग से कवरबिज्जू को पकड़वाए जाने की गुहार लगाई है।
कस्बा के मोहल्ला नेविलगंज, तिलक रोड, नरायनगंज के बाशिंदों का कहना है कि मोहल्ले की घनी आबादी में बीते कुछ महीनों से कवरबिज्जू का आतंक बढ़ गया है। शाम होते ही दर्जनों की संख्या में इनका एक छत से दूसरी छतों पर उछलकूद शुरू हो जाता है।
कई बार इन्हें भगाने का प्रयास किया गया तो यह हमलावर हो जाते हैं। विष्णु पोरवाल, पवन कुमार चउआ, प्रकाश चंद्र पोरवाल, दीपचंद्र, दिलीप कुमार, हिमांशु गुप्ता, राजू पोरवाल, शोभित गुप्ता,
रवि कौशल, राजकुमार पोरवाल, शशांक, अनुराग गुप्ता ने उपजिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह को प्रार्थना पत्र देकर वन विभाग की टीम से कवरबिज्जू को पकड़वाए जाने की गुहार लगाई है।