फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में बोले, डॉक्टर आईके शर्मा कई बीमारियों से बचाता है जनेऊ

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सर्वब्राह्मण समाज महासभा उपनयन संस्कार का तीन दिवसीय कार्यक्रम शक्तिधाम मैरिज होम में करने जा रही है। कार्यक्रम 11 और 12 जुलाई तक होगा। 13 जुलाई को प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे कार्यक्रम में शामिल होंगे। ये जानकारी रविवा को पत्रकार वार्ता में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक दुबे ने दी।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यज्ञोपवीत संस्कार के महत्व के बारे में युवाओं को बताया जाएगा। संस्थापक डॉ. आई के शर्मा ने यज्ञोपवीत संस्कार के चिकित्सीय महत्व के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि जनेऊ धारण करने वाले कई बीमारियों से बचे रहते हैं। सह संस्थापक डॉ. रमाकांत रावत ने कहा कि ब्राह्मण ही नहीं अन्य जाति वर्ग के लोगों को जनेऊ धारण करना चाहिए। संस्था इसके लिए जागरुकता अभियान चलाएगी। वार्ता में जिला अध्यक्ष अजय द्विवेदी, चंद्रमोहन चौधरी, संयोजक अतुल शर्मा, वाचस्पति द्विवेदी, राकेश मिश्रा, राहुल दीक्षित, युवा जिलाध्यक्ष रामसुंदर दुबे, लक्ष्मी कांत दुबे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें