फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों ने सफारी पार्क की सैर की, पक्षियों के बारे में जाना

विज्ञापन
वर्ड वाचिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेते स्कूली छात्र-छात्राएं - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। शहर में स्थित सफारी पार्क में वन्य प्राणी सप्ताह के छठवें दिन बुधवार को बर्ड वाचिंग प्रतियोगिता आयोजन किया गया। इसमें स्कूली छात्र-छात्राओं को सफारी पार्क की सैर कराई गई। इस दौरान बच्चों ने पक्षियों के बारे में जाना।
विज्ञापन

पार्क में स्थानीय व प्रवासी पक्षियों के बारे में उन्हें बताया गया। साथ ही पक्षियों के बारे में बच्चों को कितना ज्ञान है, यह भी देखा गया। बच्चों को यह भी बताया कि पक्षियों को किस तरह से पहचाना जा सकता है। यह प्रतियोगिता जूनियर व सीनियर वर्ग में आयोजित की गई। सीनियर वर्ग में 27 व जूनियर वर्ग में 18 वर्ष तक की आयु के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। बॉयोलॉजिस्ट डॉ. बीएन सिंह ने प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अदा दी।
कार्यक्रम का संचालन उप निदेशक अरुण कुमार सिंह ने किया। इस दौरान सफारी पार्क के क्षेत्रीय वन अधिकारी विनीत कुमार सक्सेना, एजुकेशन ऑफिसर कार्तिक द्विवेदी, फील्ड सुपरवाइजर श्रीप्रकाश शुक्ला के अलावा शशांक पटेल, अश्वनी यादव, अशोक शॉक्य व सहयोगी संस्था समाज उत्थान समिति के अध्यक्ष हरिशंकर पटेल व अनिल शंकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें