फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन का सोशल मीडिया पर धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। लखना के खेड़ा मोहाल के रहने वाले सचिन चक ने इटावा के प्रमुख स्थानों और जिले के लोगों की खासियत का बखान करते हुए एक सप्ताह पूर्व रैप सांग तैयार कर इंटरनेट पर अपलोड किया, जो इन दिनों यू ट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है।
विज्ञापन

साधारण परिवार में जन्मे 16 वर्षीय सचिन अब कोरोना और ओमिक्रॉन से बचाव के लिए भी सांग तैयार कर रहे हैं। सचिन को बचपन से ही गीत लिखने का शौक है।
वह अब तक एक दर्जन से अधिक गीत लिख चुके हैं, जिसमें हम है हिंदुस्तान, जिम, कारगिल, बचपन की यादें प्रमुख हैं।
पिछले सप्ताह सचिन ने मेरा है इटावा सच्चा इटावा गीत स्वयं लिखकर और स्वयं गाकर आगरा की एक संगीत कंपनी के सहयोग से रैप सांग तैयार कर यू ट्यूब साइड पर अपलोड किया है।
इटावा शीर्षक नामक इटावा की आम भाषा के इस रैप सांग में जिले के प्रमुख स्थानों व प्रमुख संस्थानों का वर्णन है।
जनता विद्यालय इंटर कालेज से इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण सचिन बताते हैं कि इटावा जिले का पुरातन इतिहास है, जिसके चलते उनको प्रेरणा हुई कि वह अपने जिले पर रैप सांग तैयार करें।
विज्ञापन

उसने अपने माता-पिता से आर्थिक सहयोग लेकर पूरा किया। सचिन बताते है कि वह ओमिक्रॉन और कोरोना पर भी रैप सांग तैयार कर रहे हैं। गीत के बोल में होंगे तैयारी की जानकारी और उपाय।
विज्ञापन

उन्होंने सांग का आधा हिस्सा तैयार कर लिया है। जल्द ही गाना पूरा कर इसे शूट करेंगे। सोशल मीडिया व अन्य प्लेटफॉर्म पर इसे अपलोड कर लोगों तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें