फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवस्थान के बाहर सो रहे साधु की निर्मम हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई (इटावा)। बरौली कला गांव के बाहर स्थित देवस्थान पर बुधवार रात साधु की गला रेतकर हत्या कर दी गई। एसएसपी खुद मौके पर पहुंचे और डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए, लेकिन कोई ठोस सुबूत पुलिस के हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन

कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र के सकरावा गांव निवासी रामजी (50) पुत्र मेवाराम की बहन की ससुराल बरौली कला के मजरा नग्ला मंतिक में है। रामजी करीब एक साल से देवस्थान पर कुटिया बनाकर रह रहे थे। बुधवार रात वह कुटिया के बाहर जमीन पर बिस्तर लगाकर सो रहे थे। सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने रामजी काखून से लथपथ शव देखकर बहन के परिवार को सूचना दी। सूचना मिलने पर एसएसपी जय प्रकाश सिंह, एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह और थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एसएसपी ने साधु की बहन के परिवार के लोगों से जानकारी ली।
फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड बुलाकर साक्ष्य जुटाए। एसएसपी सिंह ने बताया कि धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है। साधु के परिवार के लोग पंजाब में रहते हैं, उन्हेें सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें