फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस में चालक के परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कानपुर-आगरा हाइवे की सर्विस रोड किनारे तीन दिन पहले बोरे में मिले ई-रिक्शा चालक पिंटू के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में धारदार हथियार से सिर व गर्दन में कई जगह वार कर हत्या करने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

गुस्साएं परिजनों ने सुबह शव लेकर कोतवाली पहुंचे और हत्यारों की गिरफ्तारी न होने तक दाह संस्कार न करने की चेतावनी दी। पुलिस ने मां की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। तब परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र में 16 नवंबर की सुबह तुलसी अड्डा के पास हाइवे सर्विस रोड के किनारे पीपल के पेड़ के नीचे युवक का शव बोरे में मिला था। शव के हाथ पैर बंधे होने के साथ ही शरीर पर चोटों के निशान होने से हत्या की आशंका जताई गई थी।
विज्ञापन

शव मिलने के 48 घंटे बाद बृहस्पतिवार को उसकी शिनाख्त शहर कोतवाली के बरहीपुरा मोहल्ले के रहने वाले ई-रिक्शा ड्राइवर पिंटू जाटव के रूप में की गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
पोस्टमार्टम के बाद देर शाम परिजन शव लेकर घर चले गए थे। शुक्रवार की सुबह दस बजे अचानक परिजनों को गुस्सा एक बार फिर फूट पड़ा और परिजन एकत्रित होकर पिंटू के शव को कोतवाली लेकर पहुंच गए।
कोतवाली परिसर के अंदर शव रखकर परिजनों ने हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए नारेबाजी शुरू कर दी। साथ ही गिरफ्तारी न होने तक दाह संस्कार न करने की बात पर अड़ गए।
ई-रिक्शा ड्राइवर के परिजनों द्वारा कोतवाली में शव रखकर हंगामा करने की जानकारी पर पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन में सीओ सिटी दरवेश कुमार, कोतवाल त्रिभुवन वर्मा मौके पर पहुंचे और परिजनों को हत्यारों को जल्द पकड़ने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।
साथ ही मृतक की पारिवारिक हालत सही न होने पर दाहसंस्कार के सामान की व्यवस्था कराकर अंतिम संस्कार कराया। इस दौरान कोतवाली पुलिस यमुना घाट पर मौजूद बना रहा।
विज्ञापन

इधर मां ने बेटे की हत्या कर शव बोरे में भरकर हाईवे किनारे फेंकने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें