फोटो: 19 इन्धौआ में हुई बैठक में शामिल दिव्यांगजन। संवाद
इकदिल। नारायण दिव्यांग सेवा संस्थान इकदिल की बैठक ग्राम इन्धौआ में रविवार को हुई। बैठक में क्षेत्र के बड़ी संख्या में दिव्यांगजन शामिल हुए। बैठक में दिव्यांगजनों ने अपनी समस्याएं रखते हुए सरकार से दिव्यांग पेंशन बढ़ाकर पांच हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की। इसके साथ ही दिव्यांगों के लिए सड़क पर बस न रोकने पर नाराजगी जाहिर की।
संगठन ने कहा कि दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 को प्रभावी ढंग से लागू कराया जाए और अधिकारियों को इसके पालन के निर्देश जारी हों। साथ ही रोडवेज बसों के चालकों और परिचालकों पर आरोप लगाया कि सड़क पर दिव्यांगों को देखकर भी बस नहीं रोकते हैं, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे मामलों में कार्रवाई की मांग की गई।
संस्थान के अध्यक्ष जीपू शाक्य ने कहा कि दिव्यांगजनों की समस्याओं को लेकर सभी ग्राम पंचायतों और नगर पंचायतों में बैठकें आयोजित की जाएंगी। बैठक में प्रकाश बाबू, अनिल कुमार, अरविंद कुमार, अवनीश कुमार, अंतू राठौर, हरिहरनाथ, साहब सिंह, श्याम बाबू, सुशीला देवी, उषा देवी, देवी, दर्शन सिंह, अमित कुमार और प्रदीप कुमार समेत कई दिव्यांगजन शामिल रहे।