फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की महिला स्टेशन अधीक्षक को परिचालक ने धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। रोडवेज विभाग में कार्यरत एक परिचालक विभाग में तैनात महिला स्टेशन अधीक्षक को गुुरुवार को रात भर थमकाता रहा। वह अपने ट्रांसफर से नाराज था। भयभीत महिला अधिकारी ने यूपी 100 पर फोन करके मदद के लिए पुलिस को बुलाया। हालांकि लिखित शिकायत न देने पर पुलिस लौट गई। विभागीय मामला बताकर महिला अधिकारी ने आला अधिकारियों को पहले घटना से अवगत कराए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टेंड पर तैनात महिला स्टेशन अधीक्षक ममता अग्रवाल ने रोडवेज में कार्यरत एक परिचालक को क्षेत्रीय प्रबंधक एके झा के निर्देश पर ट्रांसफर कर दिया। नाराज परिचालक ने स्टेशन अधीक्षक ममता अग्रवाल पर दबाव बनाते हुए गुुरुवार की रात देख लेने की धमकी दी। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि विभाग में ट्रांसफर होना आम बात है। आरोप लगाया कि यह परिचालक अपनी दबंगई के लिए जाना जाता है तभी उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
गुरुवार रात को परेशान करने पर स्टेशन अधीक्षक ममता अग्रवाल ने यूपी 100 पर फोन कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची भी लेकिन लिखित शिकायत न मिलने पर वापस लौट गई। महिला अधिकारी ने कहा कि चूंकि यह विभागीय मामला है इसलिए सबसे पहले अपने विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में यह मामला लाया जाएगा। हालांकि उन्होंने कहा कि वह इससे अत्यंत दुखी है। इस मामले में क्षेत्रीय प्रबंधक एके झा ने कहा कि यदि वह लिखित रुप से उस परिचालक की शिकायत करती हैं तो संबंधित परिचालक के खिलाफ अवश्य कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें