फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु के सामने किया माता-पिता का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कुनैरा ग्राम में स्थित दिगंबर जैन नवग्रह अहिंसा मंदिर तीर्थ क्षेत्र में आचार्य प्रमुख सागर जी महाराज का 21वां चार दिवसीय दीक्षा जयंती जन्मभूमि महोत्सव का आगाज धूमधाम से हुआ। प्रात: श्रीजी का पूजन के बाद आचार्यश्री के मंगल प्रवचन संपन्न हुए।
विज्ञापन

बच्चों ने माता-पिता का सम्मान किया। इस दौरान समाज के प्रबुद्ध एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों का सम्मान हुआ। आचार्य श्री द्वारा माता-पिता पर विशेष प्रवचन दिए। जिस पर कई बच्चों की आंखों में आंसू आ गए।
शाम को 6 बजे गुरु भक्ति एवं आरती के बाद बाहर से आए कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 18 अक्तूबर को प्रात: 8 बजे सभी मंदिरों के अध्यक्षों पदाधिकारियों, नित्य पूजा करने वालों और विभिन्न मंडलों के कन्या महिला युवा मंडल का सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन

सात बजे से मथुरा वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा फूलों की होली एवं रंगारंग संस्कृत कार्यक्रम प्रस्तुत होंगे। 19 अक्तूबर को प्रात: 8:00 बजे बच्चे मन के सच्चे एवं शिक्षा पर विशेष प्रवचन आचार्यश्री द्वारा होगा।
प्रात: 10 बजे विद्यालय के प्रतिभावान बच्चों का सम्मान होगा। अंतिम दिन 20 अक्तूबर को प्रात: सात बजे से लालपुरा जैन धर्मशाला के भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसका समापन नवग्रह क्षेत्र कुनैरा पर होगा।
दोपहर एक बजे से संयम महोत्सव कार्यक्रम होगा। महाराष्ट्र राजस्थान टीकमगढ़ और इटावा के बैंड की विशेष प्रस्तुति मनमोहक होगी। यह जानकारी वर्षा योग समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार जैन संजू ठेकेदार ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें