फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बिजली चोरी में पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज, 75 कनेक्शन काटे

Mon, 16 Oct 2023 12:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। बिलों की बकायेदारी को लेकर बिजली विभाग लगातार अभियान चला रहा है। इसी के तहत लखना में शनिवार को चलाए गए विभागीय आलाधिकारियों के नेतृत्व में अभियान के तहत 75 बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए तो कुछ उपभोक्ताओं के भार में वृद्धि की गई। घरेलू से कामर्शियल कनेक्शन का उपयोग करने पर पांच लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता संदीप अग्रवाल व अधिशासी अभियंता एसके मिश्रा के नेतृत्व में लखना के मुहाल कालिका देवी, ठाकुरान मुहाल, पुरावली दरवाजा, दीक्षितान मुहाल, सराफा बाजार, मातन मुहाल, कहारान मुहाल, खेडा मुहाल में अलग-अलग गठित टीमों ने चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान चार उपभोक्ताओं के संदिग्धता के आधार पर मीटर बदले गए। जबकि 20 उपभोक्ताओं के कनेक्शनों की भार वृद्धि की गई।
इसके अलावा बकाया होने पर 75 कनेक्शन काटे गए तो 15 घरेलू कनेक्शनों को कामर्शियल किया गया। इसके साथ ही घरेलू कनेक्शन का कामर्शियल में उपयोग करते पाए जाने पर पांच लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। अभियान के दौरान दो लाख 35 हजार रुपये वसूले गए।
विज्ञापन

अभियान में एसडीओ मीटर प्रियंका सिंह, एसडीओ बकेवर भूप सिंह, जेई वीरेंद्र सिंह, एसडीओ भरथना लव कुमार, जेई नीरज सिंह, महेंद्र कुमार, एसडीओ उदी कृष्ण मुरारी, जेई संजय कौशल, रघुनाथ सिंह,एसडीओ चकरनगर रचित शर्मा, जेई कुलचन्द्र प्रकाश, जेई महेवा अजयपाल, जेई कन्हैयालाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें