फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबल पुल की मरम्मत में लग सकता है एक महीने का समय

विज्ञापन
विज्ञापन
उदी/चकरनगर। मध्यप्रदेश को जोड़ने वाले उदी के चंबल नदी पुल से भारी वाहन करीब एक महीने तक नहीं निकल पाएंगी। पुल की मरम्मत में समय लग सकता है। सोमवार को भारी वाहन चकरनगर, सिंडौस और हमुमंतपुरा से निकाले गए।
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त चंबल पुल की मरम्मत का काम सोमवार से शुरू कर दिया गया है। गड्ढों में कंक्रीट भरने के साथ क्षतिग्रस्त बीयरिंग भी बदले जाएंगे। पीडब्ल्यूडी राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अवर अभियंता एके सिंह ने बताया कि मरम्मत में करीब महीना लग सकता है। इस दौरान पुल से हल्के वाहन तो निकलते रहेंगे लेकिन भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। इसके चलते सोमवार को उदी चौराहे पर जाम की स्थिति रही।
भारी वाहनों को चकरनगर, हनुमंतपुरा होते हुए निकाला गया। इससे लखना-सिडोंस मार्ग और हनुमंतपुरा मार्ग पर यातायात बढ़ गया है। सीओ चकरनगर राकेश वशिष्ठ ने बताया यातायात सुगम बनाए रखने के लिए संबंधित क्षेत्र के सभी थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें