फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर क्रासिंग पर फिर लगेगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पहली जुलाई की तारीख जेहन में आते ही लाइन पार के लोगों के पसीने छूट रहे हैं। पहली तारीख से सीबीएसई और यूूपी बोर्ड के स्कूल खुल जाएंगे, अदालत की छुट्टियां भी खत्म हो रही हैं। ऐसे में रामनगर क्रासिंग पर यातायात का दबाव बढ़ने पर फिर जाम की समस्या बढ़ जाएगी। जाम में फंसे के कारण लोगों को दफ्तर और बच्चों स्कूल पहुंचने में देरी हो जाती है।
विज्ञापन

शहर के लाइनपार क्षेत्र में करीब डेढ़ लाख आबादी निवास करती है। इन लोगों को शहर में आने के लिए दो रास्ते हैं। लोग या तो गुरु तेग बहादुर ओवरब्रिज से आए या रामनगर रेलवे क्रासिंग से निकलें। ट्रेनों की संख्या अधिक होने से रामनगर क्रासिंग का फाटक हर आधे घंटे पर बंद हो जाता है। इससे फाटक के दोनों ओर वाहनों का जाम लग जाता है। अब स्कूल एक जुलाई से स्कूली वाहनों और कचहरी जाने वाले लोगों के वाहनों की संख्या भी बढ़ जाएगी। स्कूली बच्चों की बसें जाम में घंटों फंसी रहती हैं। गुरु तेग बहादुर ओवरब्रिज पर भी अक्सर जाम लग जाता है।
24 घंटे में गुजरती हैं 280 ट्रेनें
नई दिल्ली- हावड़ा रेलवे लाइन पर 24 घंटे में 280 ट्रेनें और लगभग 100 मालगाड़ियां गुजरती हैं। इन ट्रेनों के निकलने पर रामनगर फाटक बंद कर दिया जाता है।
ओवर ब्रिज के बगैर नहीं हो सकता समाधान
रामनगर क्रासिंग पर करीब एक दशक से ओवरब्रिज का निर्माण प्रस्तावित है। सपा के शासन में वर्ष 2012 में पुल का प्रस्ताव बनाया गया था। बाद में भाजपा सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने क्रासिंग पर जाम की समस्या को लोकसभा में भी उठाया। कठेरिया के प्रयास करने पर उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम ने तीन सितंबर 2019 को फिजिबल रिपोर्ट बनाई थी। इसमें 45 मीटर आरओबी और एप्रोच रोड सेतु निगम को बनाना था। सेतु निगम ने शासन से 50 करोड़ रुपये मांगे थे। तीन साल बाद भी राज्य सरकार से बजट जारी नहीं हो सका है।
विज्ञापन

300 पुलों में इटावा को भी है उम्मीद
प्रदेश सरकार ने केबिनेट की बैठक में प्रदेश में अंडर और ओवरब्रिज के रूप में 300 पुलों को स्वीकृति प्रदान की है। इटावा वासियों को बड़ी उम्मीद है कि इनमें इटावा का आरओबी रामनगर भी शामिल होगा। अभी इसकी सूची जारी नहीं हुई है। अगर इटावा में पुल स्वीकृत हुआ तो यह शहर की यातायात व्यवस्था के लिए बहुत मददगार साबित होगा।
पीडब्ल्यूडी मंत्री ने दिया है आश्वासन : सांसद
सांसद रामशंकर कठेरिया ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर नई सरकार बनने के बाद पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद से इस संबंध में वार्ता हुई है। उन्होंने पुल के लिए जल्द बजट देने का आश्वासन दिया था। 300 पुलों के लिए बजट मिलेगा तो उसमें इटावा भी शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें