फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के समानांतर बनेगा रेलवे ट्रैक

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊसराहार। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के समानांतर लखनऊ तक रेलवे ट्रैक बनेगा। इस पर सेमी बुलेट ट्रेन दौड़ेगी। चौपुला से किशनी की तरफ जाने वाले मार्ग पर एक्सप्रेसवे के पास न्यू इटावा नाम से रेलवे स्टेशन भी बनाया जाएगा। प्रस्तावित रेल लाइन के लिए जमीन खरीद की प्रक्रिया शुरू करने के लिए परियोजना के इंजीनियर जानकारी जुटा रहे हैं।
विज्ञापन

नई दिल्ली के सराय काले खां से वाराणसी तक दौड़ने वाली सेमी बुलेट ट्रेन के लिए रेल लाइन और स्टेशन की रूपरेखा तैयार की जा रही है। रेल लाइन पिलर (एलीवेटेड) पर ही बनाई जाएगी। इसकी डिजाइन की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने के लिए नेशनल हाईस्पीड रेल कॉरपोरेशन पहले ही टेंडर निकाल चुका है। चयनित कंपनी के इंजीनियरों ने भूमि की जानकारी तहसील कार्यालय से एकत्रित की है। साथ ही मौके पर वस्तुस्थिति भी देखी है।
तहसीलदार ताखा जगदीश सिंह ने बताया कि सेमी हाईस्पीड ट्रेन को लेकर तैयारियां चल रही हैं। रेल परियोजना से जुड़े अधिकारियों को मांगी गई जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। दो दिन पूर्व कंपनी के इंजीनियरों ने दौरा किया था, जिसमें प्रस्तावित रेल लाइन की जमीन के कागजातों का परीक्षण किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सराय काले खां दिल्ली
नोएडा सेक्टर-148 नोएडा
एयरपोर्ट आगरा, इटावा, कन्नौज, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी
परियोजना पर एक नजर
लंबाई: 865 किमी
गति: 320 किमी प्रति घंटा
लागत: 1.21 लाख करोड़ रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें