फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संरक्षा ऑडिट टीम ने जांची सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
फोटो संख्या 35: स्टेशन मास्टर कक्ष में उपकरण का निरीक्षण करते मुख्य संरक्षा अधिकारी एसपी माही - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। पश्चिम मध्य रेलवे की संरक्षा ऑडिट टीम ने बृहस्पतिवार को कानपुर-इटावा रेलखंड की संरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिसमें सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान इटावा से कानपुर तक के स्टेशनों की सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं, राइडिंग क्वालिटी (विशेष तौर से प्वाइंट एवं क्रासिंग पर) मार्ग के लेवल क्रासिंग गेटों की स्थिति, मेजर व माइनर ब्रिजों आदि का ऑडिट टीम ने जायजा लिया।
मैथा स्टेशन का अवलोकन करने के बाद दोपहर एक बजकर 52 मिनट पर वह इटावा पहुंचे। यहां यार्ड एवं इटावा स्टेशन का निरीक्षण कर संरक्षा उपकरणों एवं उनके अनुरक्षण संबंधी रिकार्डों का रखरखाव, संरक्षा नियमों का अनुपालन, स्टेशन मास्टर कार्यालय, सिग्नल संबंधी इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग रूम सहित अन्य सभी बिंदुओं का अवलोकन किया।
विज्ञापन

इसी क्रम में कानपुर एवं प्रयागराज में एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन (एआरटी) एवं एक्सीडेंट रिलीफ मेडिकल वैन (एआरएमवी), रनिंग रूम, लॉबी एवं कोचिंग डिपो का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य इंजीनियर/ सामान्य एलपी सिंह, मुख्य रेलपथ इंजीनियर, मुख्य विद्युत इंजीनियर, दीपक ग्रावल, उप मुख्य परिचालन प्रबंधक/ प्लानिंग विवेक कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें