फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडियोलॉजिस्ट कोर्ट ड्यूटी पर, सोमवार को लगाई पोस्टमार्टम ड्यूटी

विज्ञापन
राजपुरा सीएचसी में डॉक्टर के इंतजार में बैठे मरीज। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। जिला अस्पताल में 13वें दिन भी मरीजों के अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाए। 11 दिन बाद छुट्टी से लौटे रोडियोलॉजिस्ट शनिवार को कोर्ट में गवाही पर चले गए। सोमवार को उनकी पोस्टमार्टम में ड्यूटी लगा दी गई है। कई दिनों से लौट रहे मरीजों का सोमवार का सोमवार को भी अल्ट्रासाउंड होने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. पारितोष शुक्ला 11 दिन से अवकाश पर थे। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने ड्यूटी ज्वाइन की। देरी से आने के कारण मरीजों का अल्ट्रासाउंड नहीं हो सका। शनिवार को डॉ. पारितोष किसी मामले में गवाही पर कोर्ट में गए थे। इससे मरीजों को मायूस लौटना पड़ा। सोमवार को उनकी ड्यूटी पोस्टमार्टम में लगा दी गई है। इससे सोमवार को भी अल्ट्रासाउंड होने की संभावना नहीं है। सीएमओ डॉ. भगवान दास ने बताया कि डॉ. पारितोष की जगह मथुरा के एसीएमओ रेडियोलॉजिस्ट डॉ.योगेंद्र गुप्ता का इटावा तबादला हुआ है।
डॉ. पारितोष का हो गया है तबादला
रेडियोलॉजिस्ट डॉ. पारितोष शुक्ला फरवरी 2013 से जिला अस्पताल में तैनात हैं। शुक्रवार को उनका स्थानांतरण आगरा हो गया है। डॉ. पारितोष ने बताया कि अभी रिलीव आर्डर नहीं मिला है। ऑर्डर मिलते ही आगरा में ज्वाइन करेेंगे।
विज्ञापन

मरीजों का दर्द
किशनी के राधाकृष्ण ने बताया पेट में दर्द रहता है। शुक्रवार को डॉ.पीयूष तिवारी को दिखाया था, उन्होंने अल्ट्रासाउंड कराने को लिखा था। कल अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाया था, आज भी लौटना पड़ रहा है।
नौरंगाबाद के दीपू ने बताया पेट में दर्द के साथ शौच होने में दिक्कत होती है। 30 जून को डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड लिखा है। कल आए थे लेकिन डॉक्टर नहीं मिले, आज बताया गया कि उनका तबादला हो गया है।
डॉक्टर करने गए समाधान, मरीज हुए परेशान
चकरनगर (इटावा)। राजपुरा सीएचसी में तैनात दो डॉक्टरों में अवधेश का फतेहपुर तबादला हो गया है। वह रिलीव भी हो गए हैं। अब अधीक्षक सत्येंद्र यादव समेत ही बचे हैं। अधीक्षक शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में तहसील गए थे। दोपहर दो बजे तक आयुष डॉ. शशांक ने कुछ मरीजों को देखा। इस बीच ज्यादातर मरीज एलोपैथिक डॉक्टर का इंतजार करते रहे। समाधान दिवस से लौटकर अधीक्षक ने कई मरीजों को देखा। इस बीच कई मरीज लौट गए। (संवाद)
मायूस लौटे मरीज
ककरैया के गंगाप्रसाद ने बताया कि कई दिन से बुखार आ रहा है, लेकिन अस्पताल में एलोपैथिक डॉक्टर न होने के कारण इलाज नहीं मिल सका। अब कस्बे में निजी डॉक्टर को दिखाऊंगा।
चकरनगर की पूनम यादव ने बताया कि बच्चा बीमार है, उसे लेकर अस्पताल आई थी। यहां एलोपैथिक डॉक्टर न होने के कारण लौटना पड़ रहा है। बच्चे हो उलटी दस्त ज्यादा हो रहे हैं, निजी डॉक्टर को दिखाऊंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें