गो सफारी के लिए प्रस्तावित की गई बीहड़ भूमि। संवाद
- फोटो : ETAWAH
चकरनगर (इटावा)। तहसील क्षेत्र में नोरगा खोड़न गांव के पास गो सफारी का निर्माण कराया जाएगा। 100 एकड़ भूमि चिह्नित कर जिला प्रशासन ने प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। सफारी में 10 हजार गोवंश रखे जाएंगे।
पशुपालन विभाग ने कुंवारी नदी के करीब सिंडोस ग्राम पंचायत के मजरा नोरगा खोड़न में जमीन देखी है। सिंडोस ग्राम प्रधान सज्जन सिंह राजावत ने बताया कि हमारी कुढरा मंदिर के समीप की जमीन चिह्नित की गई है। पंचायत की ने प्रस्ताव पास कर तहसील प्रशासन को सौंप दिया है। क्षेत्रीय पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ राहुल शंखवार ने बताया कि प्रस्ताव जिला प्रशासन के माध्यम से शासन को भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि 10 हजार जानवरों की क्षमता वाली सफारी के लिए 25 से 26 एकड़ जमीन की जरूरत थी। जगह इससे चार गुना अधिक मिल गई है। सफारी में गोवंश को हरा चारा अधिक मिल जाएा। सफारी में गोवंश के चारे पानी के पुख्ता इंतजाम रखे जाएंगे।
छुट्टा जानवरों की समस्या से किसान परेशान
तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन भानु की पंचायत में छुट्टा जानवरों की समस्या पर चिंता व्यक्त की गई। यूनियन के प्रदेश महासचिव अनिल कुमार चौहान ने प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन उप जिला अधिकारी मलखान सिंह को दिया। इस दौरान क्षेत्र के दर्जनों किसान मौजूद रहे ।