फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार का इनामी शराब तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
इकदिल थाना पुलिस की गिरफ्त में हेमंत वर्मा - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। शराब तस्करी के मामले में नौ साल से फरार चल रहे हेमंत वर्मा को इकदिल पुलिस ने शुक्रवार को मानिकपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

वह मध्य प्रदेश इंदौर के किशनगंज थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी में रह रहा था। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। दोपहर बाद हेमंत को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
एसपी सिटी प्रशांत कुमार प्रसाद व सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह ने एसपी सिटी ऑफिस में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि इकदिल थाना पुलिस और एसओजी टीम ने 23 जुलाई 2012 को क्षेत्र के नगला पूठ के पास तस्करी कर लाई जा रही अवैध शराब की 750 पेटी शराब पकड़ी थीं।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया था। जबकि, तीन लोग भाग निकले थे। फरार आरोपियों में दिलीप व लल्ला को इटावा पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस की विवेचना में आरोपियों से बरामद डीसीएम का नंबर भी फर्जी पाया गया था। चेचिस नंबर के आधार पर गाड़ी मालिक का नाम हेमंत वर्मा निकला था।
इसके बाद हेमंत का नाम मुकदमे में शामिल किया गया था। इसके बाद से पुलिस आरोपी हेमंत की तलाश में जुटी थी, लेकिन नौ साल से उसका सुराग नहीं मिल रहा था।
एसएसपी ने हेमंत की गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। एसपी के मुताबिक शुक्रवार को इकदिल थाना प्रभारी जीवाराम यादव ने टीम के साथ इनामी हेमंत वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने गुडवर्क करने वाली पुलिस को शाबासी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें