फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: ट्रक के पीछे घुसी निजी बस, 10 यात्री घायल, मची चीख-पुकार

Tue, 09 Nov 2021 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
इटावा में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सैफई थाना क्षेत्र के इटावा-मैनपुरी हाईवे पर नगला राठौर गांव के पास एक प्राइवेट बस आगे चल रहे तेज रफ्तार ट्रक से पीछे से जा भिड़ी। हादसे में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बस सवार 60 यात्रियों में 10 गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने सभी को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया है। बाकी यात्रियों को पुलिस ने दूसरे वाहनों से गंतव्य को रवाना कर दिया गया। मैनपुरी से इटावा सवारियां लेकर प्राइवेट बस आ रही थी। हाईवे पर नगला राठौर गांव स्थित एक ढाबे के पास आगे जा रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया।

ट्रक के पहियों की रफ्तार एकाएक थमने पर पीछे आ रही प्राइवेट बस का चालक घबरा गया। जब तक वह स्टीयरिंग संभाल पाता, बस पीछे से ट्रक से टकरा गई। इससे बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। चालक व आगे बैठी सवारियों बस में फंस गईं।
विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से चालक व सवारियों को एक-एक बस से बाहर निकाला। पुलिस ने हादसे में घायल 10 यात्रियों को एंबुलेंस से फौरन मेडिकल यूनिवर्सिटी भेजा, जबकि मामूली रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे साधनों से गंतव्य को भेज दिया गया।

थाना प्रभारी मोहम्मद तारिक ने बताया कि हादसे के वक्त बस में 60 यात्री सवार थे। इनमें इटावा के आरएस यादव की पत्नी अबिरल, बस चालक ककन, मैनपुरी निवासी जितेंद्र समेत तीन लोगों की हालत गंभीर है। इसके अलावा कैमरी जिला रामपुर निवासी जमील अहमद, नगला विहारी मैनपुरी निवासी इंद्रेश, करहल मैनपुरी निवासी प्रमोद की पत्नी संगीता, औरैया के जीवा सरसवानी गांव निवासी मोहम्मद कलीम, करहल मैनपुरी निवासी प्रमोद कुमार यादव की पत्नी संगीता और उनकी बेटी मुस्कान, रणवीर नगर इटावा के कप्तान सिंह भी घायल हुए हैं। संगीता बेटी को मध्यप्रदेश के छतरपुर में ट्रिपल सी की परीक्षा दिलाकर वापस लौट रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें