फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह मेंटीनेंस के लिए बिजली काटी, दोपहर में अघोषित कटौती ने रुलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। भीषण गर्मी और 41 डिग्री के तापमान की वजह से लोगों को दोहरी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को कई क्षेत्रों में सुबह करीब तीन घंटे की कटौती की वजह से लोगों को जल संकट से भी जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रविवार को मैनपुरी फाटक, गुरु तेग बहादुर और रामलीला फीडर पर मेंटेनेंस का काम किया गया। इस दौरान सुबह आठ से 10 बजे इन फीडरों से जुड़े जटपुरा, कारौल मुहल्ला, सिविल लाइंस, चौगुर्जी, पक्का तालाब, बलराम सिंह चौराहा व रामलीला रोड के मुहल्लों समेत शहर के लगभग सभी मुहल्लों में कटौती की गई। मेंटीनेंस का काम खत्म होने के बाद लगभग साढ़े दस बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई।
हालांकि इसके अलावा दिन में अघोषित कटौती के बीच गई बिजली ने भी लोगों को खूब रुलाया। रविवार होने की वजह से लोगों को दिनचर्या पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। अन्यथा बच्चों के स्कूल जाने और लोगों के दफ्तार या दुकान जाने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता।
विज्ञापन

दोपहर में भीषण गर्मी बढऩे के साथ ही कई बार बिजली के जाने की वजह से लोगों को कूलर, पंखे न चल पाने की वजह से घर में रहने के बावजूद गर्मी सताती रही। रविवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पर होने की वजह से दोपहर होने तक छत से लेकर तेज धूप से तपती दीवारें बिजली जाते ही लोगों की बेचैनी बढ़ाती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें