फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकेवर में दस साल बाद शुरू हुआ 50 शैया का अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। साल के अंत में बकेवर का 50 शय्या अस्पताल आखिर चालू हो ही गया। बकेवर, लखना, महेवा, लवेदी, चकरनगर क्षेत्र के लिए यह नए साल के तोहफे से कम नहीं है। अस्पताल शुरू होने में पूरे दस साल लग गए।
विज्ञापन

भाजपा विधायक सावित्री कठेरिया की पहल रंग लाई। शुक्रवार को सीएमओ की मौजूदगी में विधायक ने स्व. रामधीन शर्मा 50 शय्या अस्पताल का उद्घाटन किया ।
बकेवर में एक दशक से 50 शय्या के अस्पताल के चालू होने का लोगों को इंतजार था। अमर उजाला के अस्पताल चालू न होने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद स्वास्थ्य विभाग जागा। जनपद के सीएमओ डॉ. एनएस तोमर ने बृहस्पतिवार को अस्पताल भवन का निरीक्षण किया था। शुक्रवार को हर्राजपुर के यूपी वेयर हाउस के चेयरमैन स्व. रामाधीन शर्मा के नाम पर बने अस्पताल का उद्घाटन हो गया। सीएमओ डॉ. एनएस तोमर ने बताया कि 50 शय्या की ओपीडी चालू कराने के लिए एक डॉ. सुशील कुमार जो जेल हास्पिटल में नियुक्त थे, उनको यहां अस्थायी तौर पर नियुक्त कर इस अस्पताल को अंतरिम व्यवस्था के तहत चालू कराया गया है। शासन से अभी अस्पताल का स्टाफ स्वीकृत नहीं हुआ है। एक फर्मासिस्ट व एक बार्ड ब्वॉय को अस्थायी तौर पर लगाया जा रहा है। उद्घाटन के बाद ही अस्पताल में मरीजों के पर्चा बनना शुरू हो गए। डॉ. सुशील कुमार ने उद्घाटन के बाद ही कुछ मरीजों को देखा और दवा भी दी।
उद्घाटन के कार्यक्रम के दौरान डॉ. सुशील कुमार, महेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. यतेंद्र राजपूत, जेई स्वास्थ्य विभाग कैलाशचंद्र, पूर्व सभासद रामू मिश्रा, पूर्व प्रवक्ता कृपाशंकर तिवारी, सत्यप्रकाश उपाध्याय, दिवाकर पांडेय, राजू तिवारी, शिवजी पांडेय, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें