फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के खिलाफ माकपा का प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में महंगाई केविरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन करते किसान मजदूर। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा । वामपंथी दलों ने महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ मंगलवार को कलेक्ट्रेट में धरना देकर प्रदर्शन किया। महंगाई रोके जाने, किसानों को मुफ्त बिजली, 300 यूनिट तक घरेलू बिजली माफ करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

माकपा जिला मंत्री एनआर यादव ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई बढ़ रही है। ऊपर से आम जनता पर अंधाधुंध टैक्स बढ़ाकर, किसानों को लाभकारी मूल्य न देने, कामगारों का काम छीनकर आम जनता पर भारी बोझ डाला जा रहा है। माकपा सचिव मंडल सदस्य अमर सिंह शाक्य ने किसानों को फसल का लाभकारी मूल्य देने, पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम आधे करने, मनरेगा मजदूरों को 600 रुपये रोज भुगतान की मांग उठाई। किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष संजीव किसान ने कर्नाटक में किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत पर हमले की निंदा की।
माकपा मंडल सदस्य प्रेमशंकर यादव, शहर कमेटी मंत्री ओपी सिंह, जिला कमेटी सदस्य विश्राम सिंह यादव, नौजवान सभा के जिला मंत्री नरेंद्र शाक्य, विश्राम सिंह वैद्य, किसान यूनियन के जिला मंत्री संजेश यादव ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता कायम सिंह यादव और रामबरन यादव के अध्यक्ष मंडल ने और संचालन अमर सिंह शाक्य ने किया। सकट नरायन, आशाराम व प्रेमशंकर सविता ने गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें