फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परदेसी..परदेसी, आ जाओ वोट डालने

विज्ञापन
विज्ञापन
निवाड़ीकला। सभी दलों के प्रत्याशी अपनी नैया पार लगाने के लिये दूसरे शहरों में रहने वाले मतदाताओं को मतदान के लिए घर वापसी के इंतजाम में लगे हैं। अंदरखाने प्रत्याशियों के समर्थक परदेसियों को बुलाने के एवज में खर्चा पानी देने की बात भी चल रही है।
विज्ञापन

मतदान के लिए अब कुछ दिन ही शेष है। ऐसे में प्रत्याशी कोई भी कमी आड़े नहीं आने देना चाहते हैं। उन्हें अब बाहर रहने वाले मतदाताओं की याद आने लगी है। प्रत्याशी अपने समर्थकों से ऐसे मतदाताओं की सूची बनवा रहे हैं जो लोग मेहनत व मजदूरी करने दूसरे शहरों में हैं। उनसे संपर्क करके मतदान के लिए बुलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। भरथना विधानसभा क्षेत्र कई गांवों के सैकड़ों लोग रोजी-रोटी के लिए अन्य शहरों में आश्रय बनाए है।
इन मतदाताओं से संपर्क साधने के लिये परिजनों से नंबर लेकर कुशल क्षेम पूछने और घर आकर अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। इस समय सहालग भी खूब चल रही हैं। ऐसे में कार्यक्रम के कारण घर आने वाले लोगो को भी कुछ दिन रुककर मतदान में भाग लेने की गुजारिश की जा रही है। समर्थक ऐसे लोगो से कहते देखें जा रहे कि कुछ दिन की ही तो बात है मतदान कर लो। फिर आराम से वापस चले जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें