फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रथ पर सवार हो नामांकन के लिए निकले अखिलेश

विज्ञापन
सैफई से मैनपुरी के लिए रवाना होते हुए अखिलेश यादव, तेज प्रताप यादव और करहल से विधायक सोवरन सिंह या? - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
सैफई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को समाजवादी रथ में सवार होकर नामांकन दाखिल करने सैफई से मैनपुरी के लिए सुबह 10:30 बजे रवाना हुए। रथ सैफई से करहल होते हुए मैनपुरी पहुंचा। उनके साथ मैनपुरी के पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव और करहल से वर्तमान विधायक सोवरन सिंह यादव भी रहे। मैनपुरी रवाना होने से पहले अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी लोग जनता के बीच क्षेत्र में रहें और कोरोना गाइड लाइन का पालन भी करें।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मैनपुरी जिले की करहल सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वह रविवार शाम को ही विशेष विमान से सैफई आ गए थे। रविवार शाम उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी लोग नेताओं के चक्कर काटना छोड़ पार्टी के काम में लगें। सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव भी रविवार को ही सैफई पहुंच गए थे। सोमवार सुबह नामांकन से पहले परिवार के हर बड़े-छोटे सदस्य ने अपने-अपने तरीके से शुभकामनाएं दीं। नारियल पूजन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें