फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफई पहुंचे अखिलेश, आज करेंगे नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई (इटावा)। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार की शाम पांच बजे लखनऊ से विशेष विमान से सैफई पहुंचे। अखिलेश सोमवार को यहां से मैनपुरी रवाना होंगे और नामांकन दाखिल करेंगे। वह मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

सैफई पहुंचने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और चुनाव में जुटने के निर्देश दिए। सपा मुखिया हवाई पट्टी से सड़क मार्ग से अपने आवास पर पहुंचे।
आवास पर मौजूद पार्टी के पदाधिकारियों से कहा कि अब नेताओं के चक्कर लगाना बंद करो और अपने-अपने क्षेत्र में बूथ लेबल पर काम करो। बड़ी संख्या में सैफई पहुंचे कार्यकर्ताओं से उन्होंने विधानसभा क्षेत्रवार जानकारी ली।
विज्ञापन

अखिलेश 31 जनवरी को सुबह सड़क मार्ग से करहल विधानसभा क्षेत्र होते हुए मैनपुरी पहुंचेंगे। मैनपुरी में अपना नामांकनपत्र चार सेट में दाखिल करेंगे। नामांकनपत्र के चार सेट पहले से ही खरीद लिए गए हैं।
इस मौके पर सोबरन सिंह यादव विधायक करहल, भारत सिंह यादव खदरी, राजवीर सिंह यादव राजकीय ठेकेदार नगला तेज, रामबाबू यादव प्रधान बघुइया, मंडी कर्मचारी कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवराम सिंह यादव, प्रधान सुखबीर सिंह यादव, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें