फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा है पिछड़ों की सबसे बड़ी दुश्मन: चंद्रशेखर आजाद

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र शेखर ने कहा कि भाजपा पिछड़ों की सबसे बड़ी दुश्मन है। वह मंगलवार को नुमाइश पंडाल स्थित बुद्धा पार्क में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में पिछड़ों को शामिल कर भाजपा यह जताने का प्रयास कर रही है कि वह पिछड़ों की हितैषी है। ऐसा करने से पिछड़े मान जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन

चंद्र शेखर ने कहा कि उनकी पार्टी भाजपा को हराने के लिए प्रदेश में किसी भी दल से समझौता करने को तैयार है। उन्होंने कहा भाजपा से अमन शांति को खतरा है। सरकार हर मोर्चे पर फेल हुई है। प्रदेश में मां-बहनों की इज्जत खतरे में हैं, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नुमाइश पंडाल स्थित बुद्धा पार्क से उन्होंने बहुजन साइकिल यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस बीच चंद्र शेखर का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
इस दौरान तहफ्फुज कौमी एकता कमेटी के संयोजक खादिम अब्बास, आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष अभिषेक आजाद, भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष मोहित गौतम, मंडल प्रभारी रतन बौद्ध, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राज कुमार गौतम, मोहम्मद आमीन, जिला पंचायत सदस्य रोहित गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें