फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। चौबिया थानाक्षेत्र के केशोपुर गांव में बाइक की टक्कर से घायल हुए साइकिल सवार युवक की मंगलवार को मौत हो गई। वहीं मंगलवार सुबह बाइक सवार तीन लोग टिक्सी मंदिर के पास डिवाइडर से टकराकर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

चौबिया थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव निवासी अमर सिंह (28) 11 जुलाई को गांव के रमेश चंद्र के साथ खेत से घर जा रहा था। गांव में बाइक सवार युवक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी थी। हादसे में अमर सिंह व रमेश घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने अमर को सैफई रेफर कर दिया था।
मंगलवार सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वही, कोतवाली क्षेत्र के टिक्सी मंदिर के पास मंगलवार सुबह बाइक सवार नरेश, पिंटू व नरेंद्र नशे की हालत में डिवाइडर से जा टकराए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि तीनों युवक भिंड में मजदूरी करते है। मंगलवार सुबह इटावा शहर स्थित घर से आते समय वे हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन

भरथना के समसपुर विरौंधी गांव निवासी अनुज, पत्नी सीमा को बाइक से लेकर सोमवार को सहसों निवासी एक रिश्तेदार के घर आए थे। रात को घर लौटते समय उनकी बाइक अचानक पलट गई। हादसे में दंपती घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें