फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने कब्जे में लिए डीएपी से लदे दो लोडर

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। हनुमंतपुरा बाजार में पकड़ी गई डीएपी खाद की जांच के लिए बृहस्पतिवार को जिला कृषि अधिकारी ने नमूने भरे हैं। दोनों लोडरों को पुलिस ने कस्टडी में ले लिया है।
विज्ञापन

खाद की कालाबाजारी की शिकायत पर तहसील प्रशासन ने बुधवार को देर शाम हनुमंतपुरा चौराहा स्थित परचून और खाद दुकानदार राजू पोरवाल के यहां ग्रो प्लस नाम की डीएपी खाद की 180 बोरियों से लदे दो लोडर पकड़े थे।
एक लोडर से उतारी गईं खाद की 100 बोरियां गोदाम में रख दी गई थीं। बृहस्पतिवार को दुकानदार सामूहिक तौर पर उप जिलाधिकारी से मिले। उन्हें अवगत कराया कि मिलकर खेतीबाड़ी के लिए यह खाद लाए थे।
विज्ञापन

सहसों थानाध्यक्ष तेज सिंह ने बताया कि एक खाली और खाद की 80 बोरियों से भरे लोडरों को कस्टडी में ले लिया है। उप जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने बताया कि पकड़ी गई खाद की जांच जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह करा रहे हैं। खाद की गुणवत्ता अन्य अभिलेखों की जांच के बाद सत्यता सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें