फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का केस पुलिस ने छेड़छाड़ में दर्ज किया

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में 18 अप्रैल को 12 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया था। घटना के दिन बच्ची की मां और उसका भाई दवा लेने के लिए बाहर गए हुए थे। पिता दिल्ली में नौकरी करता है। घटना के दिन बालिका घर पर अकेली थी।
विज्ञापन

इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने उसका मेडिकल नहीं करवाया और दुष्कर्म की घटना को छेड़छाड़ में दर्ज कर लिया। पीड़िता ने अपने मां और भाई के साथ शुक्रवार को एसएसपी से मिलकर प्रार्थना पत्र दिया है।
बसरेहर थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि पीड़िता घटना के दिन थाने पर अपने परिजनों के साथ आई थी। उसी के लिखित प्रार्थना पत्र पर मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सबसे पहले उसे बसरेहर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में डॉक्टर के कोरोना पॉजिटिव होने के कारण वहां पर उसका मेडिकल नहीं किया गया।
उसे सैफई ट्रामा सेंटर मेडिकल के लिए भेजा गया। वहां 14 दिन बाद मेडिकल करने की बात कही गई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। मामले की लगातार जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें