फोटो संख्या 01- मृतक विकास का फाइल फोटो
- फोटो : ETAWHA
थाना के भरथना रोड पर कांशीराम कालोनी के पास एक पिकअप ने किशोर को टक्कर मार दी। घायल किशोर को सीएचसी से जिला रेफर किया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
कस्बा बकेवर के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी किसान ध्यान सिंह प्रजापति अपने खेतों पर गेहूं की फसल को काट रहे थे। उसका पुत्र विकास उर्फ छोटू (16) भैंसों को चरा कर घर की तरफ जा रहा था।
कांशीराम कालोनी के पास एक पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। बकेवर थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने उसे महेवा सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।