पुलिस गिरफ्त में हत्या के आरोपी
- फोटो : ETAWAH
इटावा। पक्का बाग ओवर ब्रिज के नीचे 28 जनवरी को भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अमित बरुआ को गोली मार दी थी। मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों सगे भाई हैं। अभी भी हत्याकांड में मुख्य आरोपी समेत दो लोग फरार हैं। जबकि एक अभियुक्त पहले ही जेल जा चुका है।
थाना फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्र में 28 जनवरी की देर शाम पक्का बाग ओवर ब्रिज तिराहे पर भाजयुमो के मानिकपुर विशू मंडल अध्यक्ष अमित बरुआ को कुछ व्यक्तियों ने गोली मार दी थी। इलाज के दौरान पांच फरवरी को अमित
की मौत हो गई थी। हत्याकांड में पुलिस ने अमित दुबे, तन्नू दुबे, शिवा बरुआ, शरद बरुआ, अनूप बरुआ पर रिपोर्ट दर्ज की थी।
मंगलवार को फ्रेंड्स कालोनी थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह ने ग्वालियर बस स्टैंड चौराहा से दो अभियुक्तों हिमांशु उर्फ शरद बरुआ व उसके भाई अभिनय बरुआ उर्फ शिवा निवासी मानिकपुर विशु इकदिल को पकड़ लिया
है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हत्याकांड में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। मुख्य आरोपी तन्नू दुबे व अनूप बरुआ की तलाश की जा रही है।