फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक कथित पत्रकार समेत दो पुलिस ने पकड़ा, तीसरे की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पछायगांव थाने पुलिस ने अवैध वसूली के मामले में एक कथित पत्रकार समेत दो लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उपयोग करने व ब्लैक मेलिंग की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के साथ ही तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है। गुरुवार को पुलिस कथित पत्रकार व उसके साथी की गिरफ्तारी का खुलासा करेगी।
विज्ञापन

पछायगांव क्षेत्र के सरकारी कोटेदार गणेश मिश्रा का आरोप है कि आरोपी पत्रकार विभिन्न आरोप लगा उन्हें बदनाम करने की धमकी देकर 50 किलोग्राम गेंहू अथवा पांच हजार रुपये की मांग कर रहे थे। आरोपी खुद को एक निजी चैनल का पत्रकार बता रहे थे। अधेड़ उम्र के एक शख्स ने भी आरोपी कथित पत्रकार को तरफ से धन अथवा अनाज दिए जाने को कहा था।
इसकी शिकायत कोटेदार ने एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह से मंगलवार को की। एसएसपी के आदेश पर क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी में एक कथित पत्रकार व उसके साथी को शहर के एक स्थान दबोच लिया। जब कि आरोपी एक कथित पत्रकार की पुलिस को तलाश है। पछायगांव थाना प्रभारी ने बताया कि कोटेदार की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, ब्लैक मेलिंग, कूटरचित दस्तावेज तैयार व उनका उपयोग करने का मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें