फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लुटेरे पुलिस के हत्थे चढे

Tue, 12 Jan 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच और भरथना थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया। पकडे़ गए लुटेरों के पास से लूटी गई तीन कार, चार बाइक के अलावा तमंचा, कारतूस भी बरामद हुए हैं। पकडे़ गए लुटेरों ने इटावा, कन्नौज, औरैया जिले में लूट की वारदातों में अपना हाथ होने की बात कबूल की है।
विज्ञापन

 
पुलिस लाइन के मीटिंग हाल में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एएसपी क्राइम महात्मा प्रसाद ने बताया कि सोमवार की रात मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ लुटेरे लूटी गई कार व बाइकों को बेचने की फिराक में हैं। इस समय लुटेरे भरथना क्षेत्र के छोला मंदिर के पास हैं।

इसी सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने कोतवाल भरथना विकास राय के साथ तय स्थान की घेराबंदी कर तीन लुटेरों को धर दबोचा। पकडे़ गए लुटेरों ने अपने नाम जितेंद्र कुमार पुत्र नत्थूसिंह निवासी सुल्तानपुर थाना ऐरवा कटरा औरैया, अमित उर्फ अतुल पुत्र हरी प्रकाश निवासी नगला नगरू थाना भरथना व आशीष यादव पुत्र महेश चंद्र निवासी नंदपुर थाना अछल्दा जिला औरैया बताए।
विज्ञापन


पकडे़ गए आरोपियों के पास से स्विफ्ट वीडीआई, स्विफ्ट डिजायर और बोलेरो के अलावा चार बाइक तथा एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। एएसपी क्राइम ने बताया स्विफ्ट कार को भोगांव के पास से लूटा था। स्विफ्ट डिजायर कार को नोएडा से चुराया था।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जितेंद्र व अमित पहले भी लूट के मामलों में जेल जा चुके है। पुलिस टीम को एसएसपी की ओर से पांच हजार रुपये इनाम की घोषणा की गई। इस मौके पर सीओ भरथना राघवेंद्र सिंह राठौर भी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें