फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की गोली और कुल्हाड़ी मारकर हत्या

Tue, 12 Jan 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्यूबवेल पर रहने वाले किसान की अज्ञात लोगों ने गोली और कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी। किसान का शव ट्यूबवेल के पास खेत में पड़ा मिला। सुबह गांव का एक किसान अपने खेतों में पानी लगाने गया तब घटना का पता चला।
विज्ञापन


बढ़पुरा थाना क्षेत्र के रजपुरा गांव में सोमवार रात यह घटना हुई। मृतक के पुत्र ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना क्षेत्र के गांव रजपुरा मौजा पूठन निवासी अजब सिंह (65) ने अपने खेत पर दो वर्ष पूर्व सबमर्सिबल लगवाया था।

वह रात के समय वहीं रहते थे। सोमवार रात करीब आठ बजे पुत्र कल्लू पिता को खाना देने गया था। खाना खिलाने के बाद कल्लू घर लौट आया। रात के समय अज्ञात लोगों ने अजब सिंह की गोली और कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह गांव का किसान महाचरन अपने खेत में अजब सिंह के सबमर्सिबल से पानी लगाने पहुंचा। महाचरन के आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं आया। महाचरन ने जब आसपास तलाश की तो पास के खेत में अजब सिंह का शव पड़ा मिला।

महाचरन की सूचना पर अजब सिंह के परिजन मौके पर पहुंचे । वृद्ध किसान के सीने पर गोलियों के दो निशान मिले । सिर पर भी कुल्हाड़ी से वार किया गया था। सूचना पर एसओ बढ़पुरा रामवीर सिंह व चौकी प्रभारी उदी संजय सिंह ने मौका मुआयना किया।

बाद में सीओ जसवंतनगर विनय चौहान ने भी जांच की। परिजनों ने बताया उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। मृतक के पुत्र सुभाष ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ विनय चौहान ने बताया हत्या की वजह नहीं पता चल पाई है।
विज्ञापन


लगता है हत्यारा किसान का परिचित था तभी वह बुलाने पर ट्यूबवेल से खेत पहुंचे । पुलिस सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें