फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने तीन लूटेरों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल (इटावा)। तीन दिन पहले नेशनल हाइवे पर वाहन के इंतजार में खड़े एक व्यक्ति से असलहों के बल पर मोबाइल और पांच हजार रुपए लूट लिए गए थे। इस मामले में इकदिल पुलिस ने सोमवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने अब तक लुटे गए कई मोबाइल फ़ोन, नगदी और अवैध असलाह समेत वारदात में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है।
विज्ञापन

21 अप्रैल की शाम को नेशनल हाईवे-2 पर बिरारी के पास एसआरएलटी स्कूल के पास खड़े होकर सवारी वाहन का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान बकेवर थाना क्षेत्र के पिलखना निवासी विनेश कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद से बाइक सवार लुटेरे मोबाइल और नगदी लूट ले गए थे। जिसके संबंध में पीड़ित ने इकदिल थाना में मोबाइल और रुपये लूट की घटना की शिकायत की थी। इकदिल थाना प्रभारी सोमवार को सुबह तीन बजे सूचना मिली कि नीली मोटर साइकिल सवार तीन लोग इकदिल ओवर ब्रिज के पास खड़े हैं और इटावा की ओर जाने वाले हैं। इस पर थाना प्रभारी अलमा अहिरवार ने मुखबिर के बताये स्थान पर सघन चेकिंग अभियान लगाया। पुलिस चेकिंग को देखते हुए बाइक सवार भागने लगे। पुलिस ने जीप दौड़ाकर बल पूर्वक तीनों को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने लूट की घटना को कबूली है। एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लुटेरे विकास उर्फ पुच्ची निवासी मोहल्ला लुधियात, निखिल निवासी छोटी फुफई और प्रशांत मोहल्ला सड़क बाजार थाना इकदिल को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। इन आरोपियों के पास से पुलिस ने लूटा हुआ मोबाइल, तीन हजार तीन सौ तीस रुपये और मोटरसाइकिल सहित दो देशी तमंचे, तीन कारतूस और एक चाकू बरामद किया है। लुटेरों को पकड़ने ने वाली टीम में एसआई ललित कुमार, एसआई अरुण कुमार, कांस्टेबल रवी, प्रवेंद्र, जुबेर अख्तर, चालक विकास कुमार की भूमिका भी अहम रही।
विज्ञापन

महिला के साथ लूट के मामले मे एक आरोपी गिरफ्तार
भरथना। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पल्सर सवार बदमाश को तमंचा और कारतूस सहित धर दबोचा, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। गिरफ्तार किए गए बदमाश ने बीती 22 अप्रैल को औरैया जनपद के थाना अछल्दा अंतर्गत घसारा पुल के नजदीक महिला से लूट की घटना को अंजाम दिया था।
प्रभारी निरीक्षके केएल पटेल ने बताया कि क्षेत्र अंतर्गत भरथना-विधूना मार्ग पर स्थित बहारपुर नहर पुल से सोमवार की सुबह करीब छह बजे सीओ साधूराम और उपनिरीक्षक अवधेश कुमार के साथ शांति व्यवस्था और संदिग्ध व्यक्तियों की पड़ताल को गस्त पर थे।
इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर जनपद व कोतवाली सदर जनपद मैनपुरी के नगरिया अगौधा निवासी सौरभ को पल्सर बाइक सहित गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए बदमाश के पास से मंगलसूत्र, कान के झाले, 315 बोर का एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी ने फ्रेंड्स कॉलोनी के वैशालीपुरम से पल्सर बाइक चोरी करने की घटना को भी अंजाम दिया था।
पकड़े गए बदमाश ने वारदात के दौरान अपने साथ जिला मैनपुरी के हरचंद्रपुर गांव का बल्ला उर्फ बलराम और थाना करहल के नगला पूठ का दुर्गेश उर्फ टाइगर उर्फ बड़े के शामिल होने की जानकारी दी है। ये दोनों अभी फरार चल रहे हैं। पकड़े गए बदमाश के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में तहत मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए बदमाश पर जिला मैनपुरी, इटावा के चौबिया थाना में गैंगस्टर आदि विभिन्न धाराओं के तहत कई मामले पहले से दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें